फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of death in custody Four policemen including Kachhari Chowki incharge suspended DCP took action

हिरासत में मौत का मामला : कचहरी चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित, DCP ने की कार्रवाई; किशोरी थी लापता

Sun, 27 Oct 2024 02:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 02:34 AM IST
सार

Varanasi News : किशोरी के अपहरण के मामले में डीसीपी वरुणा जोन से सख्त कार्रवाई की है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एसीपी कैंट की रिपोर्ट के आधार पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Case of death in custody Four policemen including Kachhari Chowki incharge suspended DCP took action
डीसीपी वरुणा जोन ने देर रात की कार्रवाई।

विस्तार

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र की किशोरी के अपहरण के 50 वर्षीय आरोपी को बिहार से वाराणसी लाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में चार पुलिसकर्मियों को शनिवार की देर रात डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने निलंबित किया।

विज्ञापन


निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में कचहरी चौकी इंचार्ज गौरव कुमार मिश्रा, दरोगा आयुष कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल बृज बिहारी ओझा और सिपाही सिंधु गौड़ का नाम शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही एसीपी कैंट की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस लाइन रोड स्थित पक्की बाजार की रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ 16 वर्षीय एक किशोरी गत 23 अक्तूबर को कचहरी क्षेत्र से लापता हो गई थी। इस संबंध में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने सर्विलांस और सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि किशोरी को बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी 50 वर्षीय पंचम पांडेय अपने साथ ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी को गिरफ्तारी को वाराणसी से गई थी टीम
इस पर कचहरी चौकी इंचार्ज गौरव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तीन पुरुष-महिला कर्मियों की टीम बिहार रवाना की गई। पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया और वाराणसी के लिए रवाना हुई।

शुक्रवार को वापसी के दौरान मोहनिया क्षेत्र में हाईवे के किनारे पुलिस टीम भोजन करने के लिए रुकी। उसी दौरान पंचम पांडेय ने टॉयलेट जाने की बात कही। पुलिस कर्मियों ने उसे टॉयलेट में प्रवेश कराया और निगरानी करने लगे। काफी देरी के बाद भी पंचम टॉयलेट से बाहर नहीं आया तो दरवाजा खटखटाया गया।

दरवाजा न खुलने पर उसे तोड़ा गया तो पंचम टॉयलेट के फर्श पर गिरा पड़ा था और उसके गले में गमछा लपेटा हुआ था। सूचना पाकर मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बिहार पुलिस की पूछताछ और पड़ताल के बाद शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम किशोरी को लेकर वाराणसी पहुंची।

उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर डीसीपी वरुणा जोन ने चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। किशोरी के अपहरण के आरोपी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके पर भेजे गए एसीपी कैंट की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed