फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of death former Pradhan Silence outside house villagers not attend funeral CMO said avoid rumors

पूर्व प्रधान की मौत का मामला : घर के बाहर सन्नाटा, अंतिम संस्कार में नहीं गए ग्रामीण; CMO बोले- अफवाह से बचें

Sun, 19 Jan 2025 03:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 03:33 AM IST
सार

वाराणसी के ढाका गांव के पूर्व प्रधान की बीएचयू में इलाज के दाैरान माैत हो गई थी। दूसरी तरफ उनके गांव में अफवाहों का बाजार गर्म थी। लोग प्लेग और एचएमपी वायरस की चर्चा कर रहे थे। सीएमओ ने लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Case of death former Pradhan Silence outside house villagers not attend funeral CMO said avoid rumors
ढाका गांव के पूर्व प्रधान दीनानाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाका के पूर्व प्रधान दीनानाथ पांडेय (75) की मौत के बाद भी ग्रामीण दहशतजदा हैं। दीनानाथ का निधन गुरुवार रात हुआ था, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मणिकर्णिका घाट नहीं गए। परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को भी पूर्व प्रधान के घर के बाहर सन्नाटा रहा। उधर, सीएमओ ने लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान की मौत के बाद ढाका गांव के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि जब पूर्व प्रधान को कोई गंभीर समस्या नहीं थी तो डीएम, सीएमओ सहित तमाम अधिकारी गांव क्यों आए? सामान्य बीमारी पर अफसर नहीं आते हैं।
विज्ञापन


इसका जवाब ग्रामीणों को चाहिए ताकि बचाव के बेहतर उपाय किए जा सकें। गुरुवार को सफाई भी कराई गई थी, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को कुछ नहीं हुआ। गंदगी जहां की तहां पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने शासन को भेजी रिपोर्ट, बोले- एमएमपीवी व प्लेट जैसी कोई बात नहीं
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पूर्व प्रधान की मौत मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। दीनानाथ पांडेय को ढाई साल से हाइड्रोकप्लस की समस्या थी। इससे संबंधित मरीज के सिर में फ्लूड यानी पानी भर जाता है। 

बीएचयू के डॉक्टरों से भी संपर्क किया गया तो उन्होंने मौत की वजह न्यूरोलॉजिकल बताई है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन और शासन को पूरी रिपोर्ट दी जा चुकी है। एचएमपी वायरस और प्लेग से संक्रमित होने जैसी कोई बात ही नहीं है। मृतक के परिजनों से भी बात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed