फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case like Shrikant Tyagi in varanasi womens protest by accusing BJP leader of assault

बनारस में 'श्रीकांत त्यागी' जैसा मामला: भाजपा नेता पर सोसाइटी में ऑफिस खोलने का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Aug 2022 09:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 Aug 2022 09:25 AM IST
सार

वाराणसी के सिकरौल स्थित वरुणा एंक्लेव सोसाइटी की महिलाओं ने भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह पर जबरन कार्यालय खोलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Case like Shrikant Tyagi in varanasi womens protest by accusing BJP leader of assault
महिलाओं ने मारपीट का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिकरौल स्थित वरुणा एंक्लेव सोसाइटी में भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह पर जबरन कार्यालय खोलने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भाजपा नेता की तुलना श्रीकांत त्यागी से की और आरोप लगाया कि भाजपा नेता के समर्थकों ने गालीगलौज और सोसाइटी के एक युवक की पिटाई की है। 

विज्ञापन


सोसाइटी की महिलाओं के अनुसार जहां कार्यालय खोला गया, वहां पहले कॉलोनी का गेट था। सड़क चौड़ीकरण में कॉलोनी की बाउंड्री पीछे करनी पड़ी। सोसाइटी की रहने वाली आराधना सिंह का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री के करीबी भाजपा नेता ने कहा था कि खाली पड़ी जमीन पर शौचालय बनवाएंगे लेकिन बाद में अपना कार्यालय खोल दिया।
विज्ञापन


.... तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मनगढ़ंत आरोप लगाकर छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि उक्त जमीन पर 25 साल से काबिज हैं, उसका कुछ हिस्सा सड़क चौड़ीकरण में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे संबंधित अभिलेख को जिलाधिकारी और वीडीए वीसी को सौंपा गया है। यदि आरोपों में सत्यता हुई तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। भाजपा नेता ने बताया कि वह साई वरुणा एंक्लेव आवासीय समिति के पदाधिकारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed