फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against four for threatening phone calls from jail

जेल से फोन कर धमकी देने के मामले में चार पर मुकदमा, आईपीएस अमिताभ ने की थी शिकायत

Sun, 28 Feb 2021 11:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 28 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four for threatening phone calls from jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लंका क्षेत्र में 10 साल पहले हुई हत्या के मामले में गवाह और वादी को जिला जेल से फोन कर धमकाने और लालच देने के मामले में आईपीएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। प्रकरण को फूलचंद की तहरीर के आधार पर जेल में बंद सीरगोवर्धनपुर के अशोक यादव, केदार उर्फ डब्बू, बबलू और सुभाष यादव उर्फ टेड़ू के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को ट्वीट कर जिले के डीएम और एसएसपी से शिकायत की थी। अमिताभ के अनुसार, 13 अगस्त 2011 को फूलचंद्र के बेटे शिव नारायण की हत्या लंका क्षेत्र में की गई थी। शिव नारायण की हत्या से संबंधित मुकदमा अदालत में लंबित है।
विज्ञापन


फूलचंद और मुकदमे के गवाह मलहिया निवासी राजू राजभर को जेल से अशोक यादव, केदार और बबलू ने धमकाने के साथ ही लालच भी दिया। राजू से कहा गया कि वह केदार और बबलू के अधिवक्ता से बात कर ले, गवाही से मुकरने पर उसकी सारी व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अशोक के कहने पर उसके भाई सुभाष ने फूलचंद्र के बेटे अनिल को उसके घर के पास रोक कर मुकदमे में समझौता करने के लिए धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लंका महेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ प्रभावी तरीके से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

धमकाने का एक और ऑडियो क्लिप वायरल
अशोक और हत्या के दोनों आरोपियों की जेल से धमकी की खबर रविवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। इसके बाद एक और ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है जिसमें फिर जेल से हत्या के गवाह राजू को फोन कर देख लेने की धमकी दी गई।

साथ ही यह भी कहा कि तुम हमारे अधिवक्ता से बात करो, वह बताएंगे कि क्या और कैसे करना है। साथ ही धमकाया कि अगर अब हमारी और तुम्हारी बातचीत की रिकार्डिंग मीडिया तक पहुंची तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इस संबंध में लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल ऑडियो क्लिप की जांच कर फिर एक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


जल्द ही अन्य जेल में शिफ्ट किए जाएंगे तीनों बंदी 
बंदियों द्वारा जेल से फोन कर धमकी दिए जाने की घटना से कारागार प्रशासन बैकफुट पर है। इस संबंध में कोई भी जिम्मेदार किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं है। उधर, जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने कहा कि तीनों बंदियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जल्द ही तीनों को अन्यत्र जेल में शिफ्ट कराया जाएगा। इसके लिए लिखापढ़ी की कवायद शुरू कर दी गई गई। साथ ही, जिला जेल की सभी बैरकों, शौचालय और मैदान की विधिवत तलाशी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed