{"_id":"66c094c09e08fa6a3b05a543","slug":"case-filed-against-assistant-manager-of-central-bank-of-india-for-embezzlement-of-8-26-lakh-rupees-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सहायक प्रबंधक के खिलाफ 8.26 लाख के गबन के आरोप में मुकदमा, बैंक के प्रबंधक ने दिया था प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सहायक प्रबंधक के खिलाफ 8.26 लाख के गबन के आरोप में मुकदमा, बैंक के प्रबंधक ने दिया था प्रार्थना पत्र
Sat, 17 Aug 2024 05:47 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:47 PM IST
सार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लंका शाखा के प्रबंधक ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर सहायक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक रोहित कुमार सिंह के खिलाफ अदालत के आदेश से लंका थाने में 8.26 लाख रुपये के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई लंका स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रमुख अलंकार कुमार वर्मा के प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
अलंकार कुमार वर्मा के अनुसार रोहित कुमार सिंह का निवास स्थान चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में है। आरोपी सहायक शाखा प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक की अनुमति के बगैर अलग-अलग खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी करते हुए 8.26 लाख रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन
खाताधारकों की शिकायत के आधार पर जांच की गई। इसके बाद वर्ष 2022 में कई बार प्रयास किया गया, लेकिन कमिश्नरेट की पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इस पर अदालत की शरण में जाना पड़ा। अदालत के आदेश के आधार पर लंका थाने की पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दो महिलाओं के खाते से 5.60 लाख से ज्यादा उड़ाए
कोतवाली और आदमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाएं साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। भांट की गली, गोलघर में रहने वाली ऋतु जैन ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से साइबर जालसाजों ने चार लाख 84 हजार 600 रुपये निकाल लिए। ऋतु की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, राजघाट क्षेत्र में रहने वाली मेघना कश्यप के खाते से जालसाजों ने 82 हजार रुपये निकाल लिए। मेघना की तहरीर के आधार पर आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।