फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against six for beating a young man

Varanasi News: युवक की पिटाई करने के मामले में छह पर केस

Thu, 28 Mar 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Case against six for beating a young man
दो दिन पहले म्योरपुर बाजार में एक युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

म्योरपुर कस्बे में होलिका दहन के दिन कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी थी। युवक को पुलिस की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसकी पत्नी रेशमी देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि 24 फरवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे उसके पति अनिल पासवान होलिका दहन के लिए गए थे। गांव के मनोज, प्रदीप, रामजतन, टिंकू, राजदेव, बाबूराम निवासी म्योरपुर ने जानबूझ कर उसके पति से विवाद करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed