फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against 350 auto rikshaw drivers

सड़क जाम करने पर 350 ऑटो चालकों पर मुकदमा

Sun, 25 Jan 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Sun, 25 Jan 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Case against 350 auto rikshaw drivers
ऑटो किराया घटाए जाने के विरोध में चालकों ने एक यूनियन के बैनर तले वरुणापार इलाके में शनिवार को चार घंटे तक ऑटो संचालन बंद रखा। इस दौरान जुलूस निकालकर कचहरी चौराहे पर चक्काजाम भी किया गया।
विज्ञापन


ऑटो का संचालन न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन और बस अड्डे जाने वाले लोग ऑटो चालकों से गंतव्य तक विनती करते रहे लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन


हड़ताल से अलग जो ऑटो चल रहे थे उन्हें भी जबरन रोक कर सवारियों को उतार दिया जा रहा था। लोगों से दुर्व्यवहार भी किया गया। सवारी लेकर जा रहा एक ऑटो भागने के चक्कर में प्रधान डाकघर के पास पलट गया। दोपहर दो बजे के बाद ऑटो का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने जाम करने और धारा 144 के उल्लंघन में यूनियन के अध्यक्ष समेत 350 चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालकों को आगे से संचालन ठप न करने कर चेतावनी भी दी गई है।

पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने के बाद परिवहन विभाग ने तीन दिनों पूर्व ऑटो के लिए नई किराया सूची जारी की थी। इसमें विभिन्न मार्गों पर 10 से 35 फीसदी तक किराया कम किया गया था। परिवहन विभाग के इस फैसले को मानने के लिए ऑटो चालक तैयार नहीं है।

उनका कहना है कि अगर उन्हें पांच सवारी बैठाने की अनुमति दी जाए तब ही वे किराया कम करेंगे। मांगों के समर्थन में ऑटो रिक्शा वेलफेयर यूनियन की ओर से शनिवार को सुबह दस से दो बजे तक ऑटो का संचालन ठप कर दिया। इसका असर वरुणापार क्षेत्र में ही देखने को मिला।

चालकों ने यूनियन के  प्रदेश अध्यक्ष अजय चौबे के नेतृत्व जिला मुख्यालय पर सभा कर कचहरी चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ कैंट विनोद कुमार सिंह और इंस्पेक्टर कैंट प्रदीप सिंह चंदेल ने उन्हें खदेड़ा।


पुलिस ने ऑटो रिक्शा वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौबे, जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, सरफुद्दीन समेत 350 चालकों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, जाम लगाना और लोगों को जबरन एक जगह रोकने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कैंट का कहना है कि यदि दोबारा ऑटो का संचालन ठप कर लोगों को परेशान किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed