फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Carelessness of lady doctor in treatment in BHU hospital

लापरवाहीः लेडी डॉक्टर ने आपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ दी पांच निडिल

Sun, 11 Feb 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Carelessness of lady doctor in treatment in BHU hospital
सर सुंदर लाल अस्पताल
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां स्त्री रोग विभाग में कार्यरत डॉक्टर ने चंदौली निवासी एक महिला के आपरेशन के बाद उसके पेट में निडिल छोड़ दी। मामले में महिला के पति विकास द्विवेदी ने लंका एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने सीएमओ को तहरीर की कॉपी भेज दी है। विभागीय जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चकिया चंदौली निवासी विकास की पत्नी रीना द्विवेदी की एक मई 2013 में डिलेवरी हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद जब उन्हें पेट दर्द हुआ और जांच कराने में पता चला कि अंदर मांस का टुकड़ा और रूई पड़ी है। इसके बाद आपरेशन में उसे निकाल दिया गया। लंका एसओ को दिए तहरीर में विकास ने बताया कि इसके बाद दुबारा 18 जून 2015 को फिर डिलेवरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 10 फरवरी 2017 को स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर से ही नसबंदी कराई। इस आपरेशन के बाद जब दर्द शुरू हुआ और डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने अपने विभाग का मामला न बताते हुए सर्जरी विभाग में जाने को कहा। वहां दो डॉक्टरों को दिखाया गया तो उन्होंने एक्सरे कराने को बोला। 

दो बार किया गया आपरेशन

Carelessness of lady doctor in treatment in BHU hospital
demo pic
जांच कराने पर पता चला कि अंदर पांच निडिल पड़ी है। इस बार सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने तीन घंटे तक आपरेशन किया, जिसमें दो निडिल निकली लेकिन दर्द फिर भी बरकरार रहा। इसके बाद फिर डॉक्टर की सलाह पर एक्सरे जांच कराने पर अंदर तीन निडिल और दिखी।

डॉक्टर ने दुबारा आपरेशन किया लेकिन असफल रहे। अंतत: पत्नी को राहत नहीं मिली। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर सीएमओ को पत्र लिखा गया है जबाव आने पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

सीएमएस डॉ. ओपी उपाध्याय का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक कहीं से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मरीज या परिजन की ओर से किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि महिला के आपरेशन में लापरवाही की किसी तरह की कोई सूचना अभी मुझे और मेरे कार्यालय को नहीं मिली है। पत्र मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed