{"_id":"5a47769e4f1c1b8d698c4911","slug":"carelessness-in-treatment-in-bhu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में लापरवाहीः दर्द ऊपर के दांत में निकाल दिया नीचे का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में लापरवाहीः दर्द ऊपर के दांत में निकाल दिया नीचे का
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
dentist carelessness
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला इलाज में लापरवाही को लेकर है। बीएचयू ट्रामा सेंटर परिसर स्थित दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र के ऊपर के दांत में दर्द था लेकिन उसका नीचे का दांत निकाल दिया गया।
जानकारी के अनुसार एमए हिंदी पत्रकारिता द्वितीय वर्ष के छात्र नील दुबे ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय से शिकायत की है। छात्र का आरोप है कि उसके दांत में दर्द था। इलाज के लिए वो हेल्थ सेंटर गया जहां उसके ऊपर के दांत की जांच और एक्स-रे किया गया।
प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रामा सेंटर स्थित दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओपीडी में रेफर किया गया। छात्र ने बताया कि जांच, एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर डॉ. एचसी बरनवाल ने उसे दांत निकलवाने की सलाह दी। उसे मंगलवार को बुलाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को जब छात्र दांत पहुंचा तो उसको शून्य कर ऊपर की बजाय नीचे का दांत निकाल दिया गया। दर्द और सूजन कम होने पर छात्र को एहसास हुआ कि उसका गलत दांत निकाल दिया गया है। उसने एमएस से इसकी शिकायत की है। शिकायत को लेकर एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।