फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Carelessness in treatment in BHU hospital

इलाज में लापरवाहीः दर्द ऊपर के दांत में निकाल दिया नीचे का 

Sun, 31 Dec 2017 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 31 Dec 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Carelessness in treatment in BHU hospital
dentist carelessness
बीएचयू एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला इलाज में लापरवाही को लेकर है। बीएचयू ट्रामा सेंटर परिसर स्थित दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र के ऊपर के दांत में दर्द था लेकिन उसका नीचे का दांत निकाल दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एमए हिंदी पत्रकारिता द्वितीय वर्ष के छात्र नील दुबे ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय से शिकायत की है। छात्र का आरोप है कि उसके दांत में दर्द था। इलाज के लिए वो हेल्थ सेंटर गया जहां उसके ऊपर के दांत की जांच और एक्स-रे किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रामा सेंटर स्थित दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओपीडी में रेफर किया गया। छात्र ने बताया कि जांच, एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर डॉ. एचसी बरनवाल ने उसे दांत निकलवाने की सलाह दी। उसे मंगलवार को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जब छात्र दांत पहुंचा तो उसको शून्य कर ऊपर की बजाय नीचे का दांत निकाल दिया गया। दर्द और सूजन कम होने पर छात्र को एहसास हुआ कि उसका गलत दांत निकाल दिया गया है। उसने एमएस से इसकी शिकायत की है। शिकायत को लेकर एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed