फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cardiologist Professor Om Shankar broke his fast drank water twentieth day appeal of religious leaders

प्रोफेसर ओम शंकर ने तोड़ा अनशन: धर्म गुरुओं की अपील पर बीसवें दिन पिया पानी, अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

Thu, 30 May 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 May 2024 04:13 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के डॉ. ओमशंकर के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने लोगों का जुटान हुआ था। गुरुवार को भी उनसे मिलने कई लोग पहुंचे थे। धर्म गुरुओं ने पानी और जूस पिलाकर डॉ. ओमशंकर का अनशन खत्म करवाया।

विज्ञापन
cardiologist Professor Om Shankar broke his fast drank water twentieth day appeal of religious leaders
बीएचयू के डॉ. ओमशंकर को पानी पिलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस-बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चौथा तल पूरा और आधा पांचवां तल मरीजों के लिए आवंटित करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रोफ़ेसर ओम शंकर ने 20वें दिन अपना अनशन तोड़ दिया। धर्मगुरुओं की अपील पर उन्होंने प्लान सख्त किया और अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


हृदय रोग विभाग में 11 मई से अनशन पर बैठे प्रोफेसर ओमशंकर से अब तक कई बार आईएमएस-बीएचयू प्रशासन ने अनशन तोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और धर्म गुरुओं ने मुलाकात कर उनका समर्थन किया था। गुरुवार को महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के साथ ही मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी सहित अन्य धर्मों के धर्म गुरुओं की अपील पर उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed