फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car Runs Over Mother and Son in varanasi Five-Year-Old Child Dies Woman Injured

कार ने मां-बेटे को कुचला: पांच साल के मासूम की मौत, महिला घायल; सब्जी लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 23 May 2026 10:49 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 10:49 AM IST
सार

Varanasi Accident: मंडुवाडीह क्षेत्र में क्राइस्ट स्कूल के सामने तेज रफ्तार टियागो ईवी कार ने पैदल जा रही मां और पांच वर्षीय बेटे को कुचल दिया। हादसे में वंश शर्मा की मौत हो गई, जबकि मां सरिता गंभीर घायल हैं। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में 12 दिनों में यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है।

विज्ञापन
Car Runs Over Mother and Son in varanasi Five-Year-Old Child Dies Woman Injured
वंश शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ाैली में क्राइस्ट स्कूल के सामने शुक्रवार की रात तेज रफ्तार टियागो ईवी कार ने मां और उसके पांच वर्षीय बेटे को कुचल दिया। हादसे में बेटे वंश शर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सरिता शर्मा (26) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन




डिवाइडर से टकराई कार को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मां सरिता शर्मा अपने इकलौते बेटे वंश के साथ बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रही थीं। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर के गोविंदपुर निवासी विपिन शर्मा मड़ौली क्षेत्र की वाराणसी इंक्लेव कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सरिता अपने बेटे के साथ कॉलोनी के मोड़ से घर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों क्राइस्ट स्कूल के सामने पहुंचे, मोड़ैला से मंडुवाडीह की ओर जा रही तेज रफ्तार टियागो ईवी कार ने फुटपाथ पर चल रहे मां-बेटे को कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया, सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता विपिन शर्मा बेसुध हो गए। बेटे का शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर खराब हाल था।

मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि कार का पंजीकरण जितेंद्र कुमार के नाम पर है। वाहन स्वामी और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को क्रेन के जरिये बरेका पुलिस चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। पिता विपिन शर्मा की तहरीर के आधार पर कार मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। विपिन शर्मा मंडुवाडीह-ककरमत्ता फ्लाईओवर स्थित एक होटल में चालक का काम करते हैं।

2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 12 दिन में कार से कुचलकर दो मासूम समेत तीन की मौत
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली इलाके में 2.5 किलाममीटर क्षेत्रमें 12 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। इससे पहले 10 मई की रात भुल्लनपुर पीएसी के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार सोनी राजभर और उनकी पांच वर्षीय बेटी को कुचल दिया था। 

हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक चला रहे देवर मनीष राजभर घायल हो गए थे। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी मनीष का अभी उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडुवाडीह-मड़ौली मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। शाम ढलते ही सड़क किनारे शराब और बीयर पीने वालों की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed