फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car rams into bus parked for repair, driver injured

Varanasi News: रिपेयर के लिए खड़ी बस में घुसी कार, चालक घायल

Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Car rams into bus parked for repair, driver injured
मिर्जामुराद क्षेत्र में खड़ी बस में कार से टक्कर। संवाद
मिर्जामुराद। क्षेत्र के भिखीपुर में काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सामने नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार रिपेयर के लिए खड़ी बस में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं। हरहुआ निवासी पवन कुमार प्रयागराज से वाराणसी की ओर कार से आ रहे थे। भिखीपुर के पास हाईवे किनारे खड़ी एक सरकारी बस में उनकी कार पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार का अगला हिस्सा बस के अंदर तक घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को पास के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article