{"_id":"6666a9ab0f655ee152005ebb","slug":"car-fell-into-varuna-river-while-trying-to-save-dog-in-varanasi-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार वरुणा नदी में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार वरुणा नदी में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 10 Jun 2024 12:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:52 PM IST
सार
Varanasi Car Accident News: वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार वरुणा नदी में गिर गई। राहत की बात ये है कि कार गिरने से पहले चालक ने कूदकर जा बचा ली।
विज्ञापन
नदी में गिरी कार को बाहर निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिसौर पुल से कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित टाटा सफारी स्टीम कार सोमवार की सुबह वरुणा नदी में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि कार गिरने से पहले चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
यह है मामला
वाहन मालिक लहरतारा बौलिया निवासी आकाश गुप्ता ने बताया कि बिटिया देवांशी को लेने के लिए सुबह सारनाथ अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। कार पुल के किनारे से नीचे नदी में डूबती इससे पहले कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार नदी में गिर गई।
विज्ञापन
आकाश ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों की मदद व जेसीबी के माध्यम से कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन