{"_id":"5fd992df8ebc3e3fbf5201e2","slug":"car-collides-in-truck-on-varanasi-prayagraj-highway-delhi-resident-mother-daughter-dead-three-injured-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, दिल्ली निवासी मां-बेटी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, दिल्ली निवासी मां-बेटी की मौत, तीन घायल
Wed, 16 Dec 2020 11:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसी कार।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग दिल्ली के निवासी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जिले में वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर औराई में फ्लाई ओवर ब्रिज के पास पश्चिमी छोर पर एक चावल लदा ट्रक खड़ा था। सुबह में करीब चार बजे कोलकाता से दिल्ली के रोहिणी अपने घर जा रहे परिवार की एस-क्रॉस कार ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची औराई थाने की पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
हादसे में सरस्वती पत्नी लखन(38) और बेटी सुमन(18) की मौत हो गई। वहीं, अमित सिंघानिया(23), क्रांति(16), अमृत(33) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग दिल्ली के दिल्ली के सेक्टर-7 नरहरपुर, रोहिणी के रहने वाले हैं।