फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car collided with tanker stand on highway in dense fog in morning son-in-law and father-in-law died in bhadohi up

यूपी: सुबह घने कोहरे में खड़े टैंकर में घुसी कार, दामाद और ससुर की मौके पर मौत, तीन घायल

Sun, 27 Dec 2020 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Dec 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tanker stand on highway in dense fog in morning son-in-law and father-in-law died in bhadohi up
कार हादसे के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह ओवर ब्रिज से नीचे उतरते समय कार खड़े टैंकर में घुस गई।

विज्ञापन

घटना में कार सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुशील तिवारी  टैंकर में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया हैl
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट मारुति नगर निवासी डॉक्टर संजय सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह(50), रामनगर निवासी गौरव सिंह(32), एकौनी निवासी राजेश सिंह, खोर सकलडीहा (चंदौली) निवासी सुनील सिंह और चालक अमित कुमार (चंदौली) आगरा से कार से अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह में जैसे ही कार ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची, उसी दौरान पहले से खराब खड़े टैंकर में कार पीछे से जा टकराई और उसी में फंस गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुशील त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। फिर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

जहां चिकित्सकों ने संजय सिंह और गौरव सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह, सुनील सिंह और चालक अमित कुमार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में रेफर कर दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed