{"_id":"5bfab204bdec2241703a50e7","slug":"car-accident-in-sonbhadra-one-killed-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दर्दनाक कार हादसा, पेड़ से टकराई कार, वाराणसी निवासी एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दर्दनाक कार हादसा, पेड़ से टकराई कार, वाराणसी निवासी एक की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
पेड से टक्कर के बाद कार का ऐसा हुआ हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले में रविवार को हुए दर्दनाक कार हादसे में वाराणसी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोग छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, म्योरपुर में भर्ती किया गया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-रेणुकूट मार्ग पर डस्टर कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उस पर सवार अरुण कुमार सिंह (45) पुत्र शंकर दयाल सिंह निवासी डीहवा, थाना चोलापुर, वाराणसी की मौत हो गयी। साथ ही गोपाल शर्मा (26) पुत्र रामनिहोर शर्मा निवासी डीहवा थाना चोलापुर वाराणसी और मारकंडेय यादव (38) पुत्र रामसागर निवासी गोसाईपुर थाना चोलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारकंडेय की गंभीर हालत को देखते हुआ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक अरुण कुमार भट्ठा भालिक था, जो अपने साथियों के साथ श्रमिकों की तलाश में रांची गया हुआ था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर होते हुए वह घर लौट रहे थे। पुलिस की सूचना पर परिजन म्योरपुर थाने पहुंचे।