{"_id":"5bcc94bdbdec2269a12fbdae","slug":"car-accident-in-mirzapur-driver-died-due-to-burn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसाः ट्रक की टक्कर से कार बनी आग का गोला, जिंदा जला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसाः ट्रक की टक्कर से कार बनी आग का गोला, जिंदा जला चालक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
जलती हुई कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कार चालक की जलकर मौत हो गई। मिर्जापुर में मिर्जापुर-औराई मार्ग पर मुजेहरा गांव के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर से टोयटा कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार चालक जिंदा जल गया जबकि उसके साथी ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात अग्निशमन कर्मियों को बुलाकर आग बुझवाई व चालक के शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, चालक के साथी को घायलावस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर राजापुर गांव निवासी सत्येंद्र दूबे (23) पुत्र गिरधारी लाल दूबे कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित पुष्पाजंली रेस्टोरेंट के मालिक सुभाष कुमार की टोयटा गाड़ी तीन साल से चला रहा था।
विज्ञापन
शनिवार रात गाड़ी मालिक के कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। उन्हें छोड़ने के लिए रात करीब दस बजे औराई गया हुआ था। रात करीब दो बजे वहां से लौटते वक्त उसके साथ उसका एक साथी धीरज भी था।
गाड़ी जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के मुजहेरा के पास पहुंची कि तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गंभीर रूप से घायल होकर सीट में फंस गया। उसका साथी भी घायल हो गया।

स्टेयरिंग में फंसने से नहीं निकल पाया सत्येंद्र
इसी बीच शार्ट सर्किट से टोयटा कार में आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। सत्येंद्र के स्टेयरिंग में फंसने के कारण धीरज उसे नहीं निकाल सका और आग से घिरी गाड़ी से कूदकर किसी तरह धीरज ने अपनी जान बचाई।
सत्येंद्र अंदर गाड़ी में ही फंसा रहा जिससे वह जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर चील्ह कोतवाल रमेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को बुलाया।
दमकल कर्मियों ने कार की आग बुझाकर शव को बाहर निकाला। भोर करीब चार बजे परिजनों को जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सत्येंद्र का शव इतनी बुरी तरह झुलसा था कि उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था।