फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cannt railway

26 घंटे गुल रही बिजली, स्टेशन से लेकर कॉलोनियों तक हाहाकार

Mon, 02 Sep 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
cannt railway
वाराणसी। वर्ल्ड क्लास स्टेशन कैंट व उससे जुड़ी कॉलोनियों में 26 घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते जहां यात्री सुविधाएं प्रभावित रही, वहीं कॉलोनियों में लोगों को बिजली, पानी का जबरदस्त संकट झेलना पड़ा। शनिवार की सुबह गई बिजली रविवार की दोपहर बाद आई। इसको लेकर कुछ रेल कालोनियों में लोगों का गुस्सा भी फूटा और उन्होंने प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन को सब स्टेशन से जोड़ने वाले मेन केबल कटने के चलते यह समस्या पैदा हुई। गर्मी के चलते कुछ पैसेंजर प्लेटफार्म व प्रतीक्षालय में बेहोश भी हुए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे केबल कटने के चलते उत्तर रेलवे की पांच कॉलोनियों के साथ ही रेलवे स्टेशन की बिजली गुल हो गई। रेलवे स्टेशन पर जरूरी सुविधाओं को जनरेटर के माध्यम से शुरू तो कर दिया गया पर उसमें भी निरंतरता नहीं थी। वहीं यात्री प्रतीक्षालय से लेकर प्लेटफार्मों के पंखे बंद रहे। तेज धूम और गर्मी के चलते यात्री परेशान नजर आए। वहीं दूसरी ओर सुबह से कटी बिजली जब शाम तक नहीं आई तो कॉलोनियों में पानी का संकट गहरा गया। लोगों ने शाम को विरोध किया तो बताया गया कि रात तक केबल ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार की सुबह भी समस्याओं के बीच हुई। इसके बाद रेलकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को10:30 बजे उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारी, रेलकर्मचारी, कालोनी वासियों सहितने बिजली विभाग के अधिकारियों का उनके कार्यालय पर घेराव कर प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि यदि समस्या जल्द से जल्द खत्म नहीं हुई तो मजबूर होकर यूनियन व कॉलोनी वासी धरना, प्रदर्शन करेंगे। यूनियन ने यह भी मांग की है कि बिजली विभाग में विगत 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों व सुपरवाइजरों के स्थानांतरण किया जाए जिनके वजह से ये समस्या आ रही है। प्रदर्शन में कमलेश यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, डीपी यादव, कंचन कुमार, राजेश कुमार, अरूण यादव, सीताराम यादव, रजनीश, अजोर यादव, संदीप कुमार, देवानंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed