फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates reached Kashi, police recruitment exam will be held today

Varanasi News: काशी पहुंचे अभ्यर्थी, आज होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Candidates reached Kashi, police recruitment exam will be held today
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वाराणसी पहुंच गए हैं। सभी 131 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और परीक्षा से कुछ समय पहले डबल लॉक से प्रश्नपत्र केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

17-18 फरवरी को जिले में बने 131 केंद्रों पर आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 73552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। इधर वाराणसी के बाहर से आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के 49 विद्यालयों में कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेेकर पुलिस के आला अधिकारी पिछले कई दिनों से केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। विशेष रुप से बाहर के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, जिससे कि उनके आवागमन, रहने आदि में कोई असुविधा न हो। एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी ने बताया कि पहले पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों पर सार्वजनिक यातायात की सुविधा नहीं है, वहां अलग-अलग जगहों से रोडवेज की बस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed