{"_id":"5f9a6c62cec2d66cbe2a66f8","slug":"cancer-patients-gift-tovas-surgery-surgery-started-at-homi-bhabha-hospital-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंसर रोगियों के लिए अच्छी खबर, होमी भाभा अस्पताल में शुरू हुई टोवास सर्जरी, जानें क्या होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कैंसर रोगियों के लिए अच्छी खबर, होमी भाभा अस्पताल में शुरू हुई टोवास सर्जरी, जानें क्या होगा फायदा
Thu, 29 Oct 2020 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Oct 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
होमी भाभा कैंसर अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब वाराणसी के लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में ट्रांस ओरल वीडियो असिस्टेड सर्जरी(टोवास) की शुरुआत हो गई है। इस विधि से तीन मरीजो की सर्जरी भी की गई है।
विज्ञापन
इस सर्जरी की खासियत यह है कि ट्यूमर को निकालने के लिए ओपन सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके बाद जख्म भरने में भी बेहद कम समय लगता है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सर्जन डॉक्टर असीम मिश्र ने बताया कि यह एक तरह की दूरबीन विधि सर्जरी है, जिसमें गले के अंदर कैमरा डालकर स्क्रीन पर देखते हुए डॉक्टर सर्जरी करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जबड़ा काटने की भी जरूरत नहीं होती है। रोबोटिक तरीके से की जाने वाली सर्जरी से मरीजों को बड़ी राहत होती है और अस्पताल में भी लंबे समय तक नही रुकना पड़ता है। इससे गले पर सर्जरी के निशान भी नहीं आते हैं। सर्जिकल ऑंकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.दुर्गातोश पांडेय ने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोवास सर्जरी की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन