फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campus placement started in bhu social science student gets a package 250 students filled forms

BHU: कैंपस प्लेसमेंट शुरू, सोशल साइंस के छात्र को 12.72 लाख का पैकेज; 650 में से 250 स्टूडेंट्स ने भरे फाॅर्म

Wed, 05 Mar 2025 11:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:38 AM IST
सार

सामाजिक विज्ञान संकाय कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। बीते साल संकाय के स्तर पर 5 कंपनियों ने 52 छात्रों का चयन किया था। इस बार भी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर रजिस्ट्रेशन किए हैं।

विज्ञापन
Campus placement started in bhu social science student gets a package 250 students filled forms
बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों के प्रतिनिधि और छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में मास्टर ऑफ सोशल वर्क समेत 5 पीजी कोर्स में कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत हो गई है। सोशल साइंस के एक छात्र को 12.72 लाख रुपये का ऑफर भी मिला। 

विज्ञापन


वहीं, 8-10 लाख पैकेज में 12 से ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हो गया है। अभी तक कुल 22 कंपनियों ने संकाय में जॉब के लिए अप्रोच किया है। आगे भी कई कंपनियों को बुलाने के लिए पत्राचार चल रहा है। संकाय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ऑफिसर डॉ. मनीषा मेहरोत्रा ने बताया कि पूरी फैकल्टी में पीजी के 650 छात्र और छात्राएं हैं, जिनमें से 250 स्टूडेंट्स ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 
विज्ञापन


पांचों विभागों इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र विभाग के छात्र और छात्राओं के लिए प्लेसमेंट की प्रक्रिया चल रही है। डॉ. मेहरोत्रा ने बताया कि प्लेसमेंट से पहले संकाय में स्टूडेंट्स लीडरशिप के 60 से ज्यादा प्रोग्राम भी कराए गए। बीते साल संकाय के स्तर पर 5 कंपनियों ने 52 छात्रों का चयन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्लेसमेंट ई- ब्रोशर भी ऑनलाइन जारी
सबसे अहम बात प्लेसमेंट की प्रक्रिया को पूरा करने के पीछे संकाय के छात्र मेनकी गुप्ता और अनुराग गुर्जर और उनकी टीम है। 

कंपनियों और स्टूडेंट्स के बीच कोऑर्डिनेशन का काम कर रहे हैं। संकाय का एक प्लेसमेंट ई- ब्रोशर भी ऑनलाइन जारी किया गया है। इसमें प्लेसमेंट की तकनीक पर चर्चा की गई है। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मेडिकल और साइकाट्रिक सोशल वर्क, रूरल रि-कंस्ट्रक्शन एंड अर्बन डेवलपमेंट, वुमेन-परिवार कल्याण आदि की की बेहतर समझ वाले छात्र और छात्राओं को प्लेसमेंट में तरजीह दी जा रही है।

साउथ कैंपस में रिलायंस एनर्जी ने दिया 10 लाख का पैकेज
बीएचयू के बरकछा में साउथ कैंपस में कृषि विज्ञान के 7 छात्र और छात्राओं का रिलायंस एनर्जी लिमिटेड में लेसमेंट हुआ। एग्रो फोरेस्ट्री से एमएससी करने वाले छात्र यशोवर्धन द्विवेदी को सबसे ज्यादा 10 लाख रुपये का पैकेज मिला। 

बीएससी-एजी के चार छात्र और छात्राओं अर्पित सागर सिंह, विनोद शाह, कुमारी सुमन और रुचि सिंह को 8.4 लाख का पैकेज दिया गया। बीएससी-कृषि के छात्र कृष्णा प्रसाद मौर्या और जगन्नाथ बेहेरा को 6 लाख के पैकेज पर चयनित किया गया। प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. विनोद कुमार मिश्र और राजीव गांधी दक्षिण परिसर प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. त्रियोगीनाथ ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed