{"_id":"5c043152bdec2241505b97e9","slug":"campus-placement-is-begain-in-iit-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में जारी है कैंपस प्लेसमेंट, अब तक इतने छात्रों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में जारी है कैंपस प्लेसमेंट, अब तक इतने छात्रों को मिली नौकरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू में चल रही कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दिन रविवार को सैमसंग, फ्लिपकार्ट, अमेजन, सिप्ला, सेल्सफोर्स आदि 31 कंपनियों में 144 छात्र-छात्राओं को नौकरी मिली। इस दौरान सबसे अधिक 46.26 लाख के पैकेज का ऑफर मिला। रविवार रात 12 बजे के बाद शुरू साक्षात्कार का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा।
आईआईटी में एक दिसंबर से शुरू कैंपस प्लेसमेंट को लेकर छात्र-छात्रा बहुत उत्साहित हैं। इसमें कुछ को तो पहले ही प्री प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका है जबकि अन्य छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार चल रहा है। आर्यभट्ट छात्रावास बने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में चल रही प्रक्रिया में अलग-अलग कमरों में कपंनियों के प्रतिनिधि अपनी जरूरत के हिसाब से छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार कर रहे हैं।
पहले दिन 165 छात्र-छात्राओं का चयन होने के बाद दूसरे दिन सिटी बंगलोर, सैमसंग बंगलोर, पेटीएम, सैप लैब्स, एक्यूआर कैपिटल, हेडआउट, मंत्रा, जेपीएमसी टेक, ओरेकल, सेल्सफोर्स आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चयन किया। प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज की ओर से जारी परिणाम के अनुसार दूसरे दिन 15.25 लाख से लेकर सर्वाधिक 46.26 लाख तक का पैकेज मिला।
विज्ञापन
दो चरणों में हो रहे प्लेसमेंट में पहला चरण सुबह 8 बजे से शाम तीन बजे तक और दूसरा चरण शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक चल रहा है। प्लसेमेंट के लिए इस बार 1151 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई है। पहले दिन माइक्रोसाफ्ट, अल्फांसो, एप्पल, गोल्ड मैन सैक्स, गूगल, टॉवर रिसर्च आदि कंपनियों में कुल 165 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।
सबसे अधिक विदेश की एक कपंनी में 1.04 करोड़ रुपये वार्षिक के पैकेज पर बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र का चयन हुआ। इसके अलावा एक छात्र को 47 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर चयनित किया गया था।

आईआईटी बीएचयू में शिक्षकों के 283 पद खाली
आईआईटी बीएचयू समेत देश के आठ ऐसे आईआईटी हैं जहां शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसमें सबसे खराब दशा आईआईटी बीएचयू की है। यहां सर्वाधिक 283 पद खाली है। इंदौर के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ की ओर से मांगी गई आरटीआई में मांगे गए जवाब में ये बात सामने आई है।
आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर ने आईआईटी बांबे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और वाराणसी में शिक्षकों के पद के बारे में जानकारी मांगी थी। मौजूदा समय में इन आठ संस्थानों में 65,824 छात्रों की तुलना में केवल 4,049 शिक्षक हैं, जबकि नियमानुसान 6,318 स्वीकृत पद हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिले आरटीआई जवाब में यह बताया गया है कि आईआईटी बीएचयू में 548 शिक्षकों की जगह केवल 265 शिक्षक ही इस समय कार्यरत है। संस्थान में 52 फीसदी पद रिक्त हैं। इसके अलावा आईआईटी खड़गपुर में 46, आईआईटी रुड़की में 42, आईआईटी कानपुर में 37, आईआईटी दिल्ली में 29, आईआईटी मद्रास में 28, आईआईटी बांबे में 27 और आईआईटी गुवाहाटी में 25 फीसदी पद रिक्त होने की जानकारी दी गई है।
इस बारे में पूछे जाने पर आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने बताया कि खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही नियुक्ति शुरू की जाएगी।