फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campus placement in BHU 25 students got package of 9.5 lakhs

BHU में कैंपस प्लेसमेंट: 25 छात्रों को मिला 9.5 लाख का पैकेज, आने वाले दिनों में और भी मिलेंगे मौके

Sun, 18 Dec 2022 06:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 06:02 AM IST
सार

बीएचयू में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 25 छात्रों का चयन साढ़े नौ लाख रुपये हर साल के पैकेज पर किया गया है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की ओर से कराए गए कैंपस सेलेक्शन में 113 छात्र शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Campus placement in BHU 25 students got  package of 9.5 lakhs
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 25 छात्रों का चयन साढ़े नौ लाख रुपये हर साल के पैकेज पर किया गया है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की ओर से कराए गए कैंपस सेलेक्शन में 113 छात्र शामिल हुए थे। साक्षात्कार के बाद 25 का चयन हुआ।  विश्वविद्यालय के नवगठित करियर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं स्थानन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. वीके चंदोला के निर्देशन में 29 नवंबर को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 113 छात्र शामिल हुए थे।

विज्ञापन


चयनित छात्र-छात्राओं में आस्था जायसवाल, अभिषेक चौबे, रत्नेश सोनी, मानसी, प्रेयसी कुमारी, जया, अपर्णा राय, रोहित कुमार, आशुतोष द्विवेदी, जयदीप नामा, रायी ज्योतिर्मई, सिद्धार्थ शौर्य, अनुष्का, शुभम यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कृतिका सिंह, कुमार पंकज राय, धीरज सक्सेना, खुशी शर्मा, रश्मि पाल, लक्ष्मण कुमार, निखिल कुमार अस्थाना, सूरज कुमार जायसवाल, हरिशव कुमार, शुभम भास्कर और हर्ष मोदनवाल का चयन किया गया है। ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की ओर से आने वाले दिनों में और भी कैंपस सेलेक्शन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed