फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   campaign to free potholes road will start on roads in varanasi city from tonight

Varanasi: शहर में आज रात से सड़कों पर चलेगा गड्ढा मुक्त करने का अभियान

Mon, 10 Oct 2022 05:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 05:59 PM IST
सार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है। इसी के साथ पीडब्ल्यूडी सोमवार की रात से शहरी क्षेत्र में गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाएगा। 

विज्ञापन
campaign to free  potholes road will start on roads in varanasi city from tonight
वाराणसी में सड़क की हालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है। इसी के साथ पीडब्ल्यूडी सोमवार की रात से शहरी क्षेत्र में गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाएगा। इसके लिए कुल 93 मार्गों को चिह्नित किया है।  विभाग के प्रांतीय खंड ने 93 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में शहरी क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कें शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें गोदौलिया से अस्सी होते हुए लंका बीएचयू तक, कैंट से लंका तक और शिवपुर में रेलवे क्रासिंग से बाजार तक की सड़कें बनेंगी। इसकेेे अतिरिक्त ग्रामीण इलाके की 73 और ओडीआर (अन्य जिला मार्ग) की 17 सड़कें बनाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर से गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। रात में कैंट से लंका और पांडेयपुर से हुकुलगंज तक सड़क पर पैचिंग का काम होगा।  
विज्ञापन


इन मार्गों पर है गड्ढे की भरमार
भोजूबीर से सिंधोरा मार्ग पर मीरापुर बसहीं और भोजूबीर सब्जी मंडी में गड्ढों की भरमार है। नरिया, रवींद्रपुरी मार्ग, रवींद्रपुरी से सोनारपुरा मार्ग, सोनारपुरा से मदनपुरा मार्ग, सिगरा से नई सड़क मार्ग के गड्ढे जनता को परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed