फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Camp will be held in IMA on World Blood Donor Day, initiative of Amar Ujala Foundation

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए में लगेगा शिविर, अमर उजाला फाउंडेशन की पहल

Tue, 14 Jun 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Camp will be held in IMA on World Blood Donor Day, initiative of Amar Ujala Foundation
रक्तदान करना जीवन में सबसे बड़ा महादान माना जाता है। ऐसा इसलिए कि आप रक्तदान कर दूसरों की जान बचाते हैं। ऐसा करने के बाद जो सुखद अनुभूति होती है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अगर आप रक्तदान कर महादानी बनना चाहते हैं तो अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को आईएमए में सुबह 9 बजे से लगने वाले शिविर में भाग लेने के लिए कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून, कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई और विश्व रक्तदान दिवस यानी 01 अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके पीछे यहीं उद्देश्य है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर बिना डोनर के खून मिल सके। हर साल की तरह इस साल भी आईएमए लहुराबीर में सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
यह भी जानना है जरूरी
18 से 60 साल का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
हर तीन महीने में एक बार स्वेच्छा से रक्तदान किया जा सकता है।
बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त से पीड़ित व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है।
रक्तदान करने से एक दिन पहले पूरी नींद का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed