फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet minister heard the problems by putting a chaupal in the village of Dubkiyan

कैबिनेट मंत्री ने डुबकियां गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Mon, 30 Aug 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister heard the problems by putting a chaupal in the village of Dubkiyan
चौबेपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को डुबकियां गांव में ग्राम प्रधान संजीव सिंह के दरवाजे पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने डुबकियां गांव के पास जयरामपुर मार्ग पर सीवर के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर 500 मीटर सड़क को पिच कराने और 100 मीटर नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया। वहीं, नरपतपुर गांव में सीवर लाइन व सड़क निर्माण का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। केबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गांवों में जलापूर्ति के लिए पानी टंकी स्थापित कराने की योजना है। नौ पानी टंकियां मुरीदपुर, मिश्रपुरा, अंबा, आदि कई जगहों पर बन कर तैयार हो गई हैं। 14 पानी टंकियों का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। 30 गांवों का सर्वे हो चुका है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि लोकनिर्माण विभाग की सड़कें अधिकतर बन गई हैं। जो नहीं बनीं है उसे बनाने का प्रयास जारी है। इस दौरान उन्होंने डुबकियां जयरामपुर मार्ग पर सीवर लाइन का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उनके साथ पवन चौबे, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पटेल, संजय सिंह, गोपाल भारद्वाज, पप्पू चौबे, अरविंद सिंह, तेरस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed