{"_id":"61cf52cd83af4a31872aa007","slug":"cabinet-minister-anil-rajbhar-said-opposition-is-going-to-make-state-bimaru-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले: प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने वाला है विपक्ष, लाल-पीले गठबंधन को जनता माफ नहीं करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले: प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने वाला है विपक्ष, लाल-पीले गठबंधन को जनता माफ नहीं करेगी
Sat, 01 Jan 2022 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश को बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों के लाल, पीले गठबंधन को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। 325 सीटें जीतकर भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उक्त बातें चिरईगांव के बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज में मंत्री अनिल राजभर ने कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर भाजपा चुनाव मैदान में है। प्रदेश की पूर्व की सरकारें सपा, बसपा जैसे दलों के चलते प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में पहुंच गया था। लेकिन केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार मिलकर इस राज्य को अग्रणी राज्य की ओर ले आए। चहुंओर सड़कों का जाल, पर्याप्त बिजली, खाद, राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से लोगों को राहत पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को भाजपा पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन चिरईगांव में होगा। इसलिए महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के ग्राउंड को देखा जा रहा है। इस सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री, विधायक, सांसद भी शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संजय सिंह, अजय सिंह, कमलेश पटेल, शेखर राजभर आदि मौजूद रहे।