{"_id":"60955eb68e876702cf4c97cb","slug":"bye-bye-ramadan-now-you-are-ready-to-stand-with-me-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अलविदा माहे रमजान, अब तू हमसे रुखसत हो चला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अलविदा माहे रमजान, अब तू हमसे रुखसत हो चला...
Fri, 07 May 2021 09:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 09:07 PM IST
सार
रमजान की रुखसती की आहट से छलकी रोजेदारों की आंखें
कोविड प्रोटोकॉल के तहत पांच-पांच नमाजियों ने अदा की नमाज, ज्यादातर लोग घरों में रहे
विज्ञापन
पांच व्यक्तियों को नमाज में शामिल होने के आदेश के बाद काली महल स्थित शिया मस्जिद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मुकद्दस माह ए रमजान के अलविदा की आहट से रोजेदारों के दिल उदास थे। शुक्रवार को दुआ के बाद जब इमाम ने कहा अलविदा माहे रमजान, अब तू हमसे रुखसत हो चला... तो नमाजियों की आंखें नम हो गईं। शुक्रवार को माह ए रमजान की रुखसती का पैगाम लेकर आए अलविदा जुमे की नमाज घरों से लेकर मस्जिदों तक अदा की गई।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर शहर से गांव तक की मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा हुई। मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ नमाज अदा करने के बाद बारगाह ए इलाही में नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। इसके साथ ही खुदा से कोरोना महामारी के खात्मे की भी दुआ की गई। इससे पहले इमाम ने खुत्बा और तकरीर में अलविदा जुमा की अहमियत समझाई और ईद को रमजान का तोहफा बताया। कड़ी सुरक्षा और चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सभी जगह कोविड प्रोटोकाल का पालन कर शांतिपूर्ण ढंग से अलविदा की नमाज हुई।

दालमंडी में प्रतिबंध के बाद भी लोग दुकानें खुली रहीं वही लोग ईद की खरीदारी करते नजर आए
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद ज्ञानवापी से लेकर मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मस्जिद लंगड़े हाफिज नई सड़क, मस्जिद खरबूजा शहीद, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद लाट सरैंया, काली महल शिया मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज इमाम सहित पांच नमाजियों में ही अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहे। अलविदा जुमा के दौरान होने वाली नमाज में मस्जिदों में पांव रखने की जगह नहीं होती थी लेकिन संक्रमण के कारण रोजेदार घरों में ही रहे।
रोजा इफ्तार
08 मई
सुन्नी-6:31
शिया-6:42
09 मई
सहरी
सुन्नी-3:53
शिया-3:48
रोजा इफ्तार
08 मई
सुन्नी-6:31
शिया-6:42
09 मई
सहरी
सुन्नी-3:53
शिया-3:48