{"_id":"57f6b22f4f1c1be54a26f65f","slug":"by-home-guards-attacked-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने की छींटाकशी, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने की छींटाकशी, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में शौच न जाने के डीएम विजय किरन आनंद के जागरूकता अभियान को कुछ सरकारी महकमे ही ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला टेंगरा मोड़ स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ा है। यहां शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण गुरुवार की सुबह प्रशिक्षु होमगार्ड केंद्र के समीप ही खुले में शौच गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने टेंगरा गांव की पांच महिलाओं पर छींटाकशी की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशिक्षण केंद्र पर जमकर पथराव किया। घटना में दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हुए हैं। शाम को रामनगर थाने पहुंचे होमगार्डों और ग्रामीणों ने समझौता कर लिया और कोई तहरीर नहीं दी।
रामनगर के टेंगरा मोड़ स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में इन दिनों 265 प्रशिक्षु हैं। मगर, यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है। सोमवार की सुबह पांच बजे के लगभग कुछ प्रशिक्षु नित्यक्रिया के लिए केंद्र के समीप के खेतों में गए थे। इसी दौरान घर से बाहर निकली टेंगरा गांव की पांच महिलाओं ने उन पर छींटाकशी का आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी।
गुस्सए ग्रामीणों ने केंद्र पर जमकर पथराव किया, जिसका जवाब होमगार्डों ने भी दिया। इसके कुछ घंटे बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर मारपीट हो गई। पथराव और मारपीट में होमगार्डों के पक्ष से राजकिशोर यादव, श्रीकृष्णा लाल श्रीवास्तव, विपिन सिंह, शिव कुमार, परमात्मा सिंह, अरविंद सिंह, आफताब हुसैन, तबरेज आलम, विनोद यादव, सीएल वर्मा और वारिस अली घायल हुए। वहीं, ग्रामीणों में से सर्वजीत सिंह, अभिषेक, अजीत, नारद चौहान और सियाराम घायल हुए। शाम चार बजे के लगभग दोनों पक्ष के लोग रामनगर थाने पर तहरीर लेकर पहुंचे लेकिन बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इस बारे में जिला कमांडेंट कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि केंद्र पर सचल शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।