{"_id":"5e765a1a8ebc3e76cc27b1ed","slug":"by-creating-fake-facebook-id-of-bhu-professor-shared-porn-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के प्रोफेसर का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शेयर किया अश्लील पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के प्रोफेसर का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शेयर किया अश्लील पोस्ट
Sat, 21 Mar 2020 11:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
बीएचयू में संस्कृत धर्म विज्ञान विभाग के प्रोफेसर उमाकांत चतुर्वेदी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज पोस्ट करने के मामले में शनिवार को लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित प्रोफेसर ने छितूपुर निवासी शिवशंकर तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
प्रोफेसर का आरोप है कि बीते दिनों छितूपुर इलाके में हुई युवती से छेड़छाड़ में भी आरोपी का नाम है और लंका थाना में छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज है। इसी मामले में फर्जी फेसबुक एकांउट बनाकर आरोपी ने मैसेज पोस्ट किया। लंका थाना प्रभारी के अनुसार प्रोफेसर की तहरीर पर शिवशंकर तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मोहनसराय में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा। मोहनसराय निवासी विकास कुमार के अनुसार रात में एक युवक घर में घुस गया। खटर पटर की आवाज सुन परिजन जगे तो चोर भाग नहीं पाया। पकड़ा गया चोर जौनपुर के जलालपुर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इलाके में दो से तीन चोरी की घटनाओं को कबूला।
विज्ञापन