{"_id":"5aae2d864f1c1b71778b6134","slug":"businessmen-worried-by-usurers-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः पुलिस व प्रशासन से लगाई गुहार, सूदखोरों से बचाएं... वरना दे दूंगा जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः पुलिस व प्रशासन से लगाई गुहार, सूदखोरों से बचाएं... वरना दे दूंगा जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी साइकिल के बड़े व्यवसायी मोहनलाल जायसवाल ने सूदखोरों की धमकी से परेशान होकर शनिवार को एडीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
उनका कहना है कि जिन-जिन लोगों से उसने उधार लिया है उन्हें दो गुने से अधिक दे चुका है। पर अभी तक उधार खत्म नहीं हुआ। रुपये न देने पर 20 मार्च को दुकान हड़प लेने की धमकी दे रहे। ऐसे में वह आत्महत्या करने के मजबूर है।
मोहनलाल जायसवाल पुत्र देवी प्रसाद जायसवाल देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार के निवासी हैं। बाजार के पल्हना स्टैंड पर साइकिल की उनकी दुकान है।
मोहनलाल ने क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी एक व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार लिए थे। मोहन के मुताबिक अब तक उसने कुल 3.50 लाख रुपये दे दिया। पर उधार नहीं खत्म हुआ।
विज्ञापन
लालगंज बाजार निवासी एक अन्य व्यक्ति से उसने 3.50 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसके बदले में चार लाख 96 हजार वापस कर दिया है। फिर भी उससे और रुपये मांगे जा रहे हैं।
लालगंज बाजार निवासी एक अन्य व्यक्ति से वह 4.10 लाख रुपये उधार लिया और उसे चार लाख 95 हजार 200 रुपये दे चुका है। पर यहां भी बकाया बताया जा रहा है। नरसिंहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार लिया। बदले में तीन लाख रुपये तक की रकम दे दिया, पर कर्ज चढ़ा हुआ है।

दोनों पक्षों का चेक किया जाएगा रिकार्ड
demo pic
मोहनलाल ने बताया कि लिए गए उधार से अधिक की रकम देने के बावजूद उधार नहीं खत्म हुआ। यह लोग और रुपये मांग रहे। रुपये न देने पर दुकान, मकान आदि लेने की धमकी दे रहे हैं। सूदखोरों की धमकी से भयभीत मोहन का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो उसके समक्ष आत्महत्या करना ही एक मात्र विकल्प बचा है।
एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जिन लोगों से व्यापारी ने रुपये उधार में लिया है। उनके लाइसेंस आदि की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एसपीसिटी/प्रभारी एसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि किस आधार पर यह लोग रुपये देकर उसका सूद ले रहे हैं। इसके लिए जल्द ही दोनों पक्षों को तलब कर रिकार्ड चेक किया जाएगा। जांच में मामला नियम विरुद्ध पाया जाता है तो दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब कि बलिया में भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली नंबर दो गांव की रेशमी देवी को सूदखोरों ने आठ मार्च की रात मड़हे में सोने के दौरान आग के हवाले कर दिया था।
बाद में इलाज के दौरान महिला की वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।