फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buses traveling from Kashi to Ayodhya will be decorated with flowers and devotional songs will be played

राममय होगी यात्रा: फूल-मालाओं से सजी रहेंगी अयोध्या जाने वाली निजी बसें, भक्ति के साथ सफर का आनंद लेंगे भक्त

Wed, 10 Jan 2024 07:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

राम मंदिर दर्शन को अयोध्या जाने वाली निजी बसों को फूलों और मालाओं से सजाने और भक्तिगीतों को बजाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने ट्रेवल एजेंसी संचालकों और निजी बस मालिकों को ये निर्देश दिए हैं। कहा है कि चालक-परिचालकों को धूम्रपान व गुटखा का सेवन न करने और सही किराया वसूलने की हिदायत दें। 

विज्ञापन
Buses traveling from Kashi to Ayodhya will be decorated with flowers and devotional songs will be played
private bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या जाने-आने वाली निजी बसें फूल मालाओं से सुसज्जित और साफ-सुथरी रखी जाएंगी। उनमें भक्तिगीत बजेंगे। ये निर्देश उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र वाराणसी की अध्यक्षता में बस एसोसिएशन और ट्रैवेल एजेंसियों की बैठक में निजी बस संचालकों को दिए गए।

विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी के मुताबिक बैठक में ट्रेवल एजेंसियों के प्रतिनिधियों और निजी बस संचालकों को चालकों-परिचालकों को सभ्य आचरण करने, धूम्रपाल, गुटखा आदि का सेवन न करने, वर्दी में होने, आगंतुकों से निर्धारित रेट से अधिक किराया वसूल न करने के संबंध में प्रशिक्षित करने को कहा गया। 
विज्ञापन


साथ ही तय किया गया कि जिले के टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग और रोडवेज के अधिकारियों के साथ संयुक्त हेल्प डेस्क बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed