फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus overturned in Varanasi coming from Prayagraj with 40 passengers 12 people injured

वाराणसी में पलटी बस : 40 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से आ रही थी, मची चीख-पुकार; 12 लोग घायल

Sun, 16 Feb 2025 10:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 10:59 AM IST
सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Bus overturned in Varanasi coming from Prayagraj with 40 passengers 12 people injured
सड़क हादसे में पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in UP : प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की बस रविवार की भोर अनियंत्रित होकर सुईचक उसरा स्थित राजभर बस्ती के सामने सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस सवार छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोट लगी है।

विज्ञापन


प्रयागराज से 30 श्रद्धालुओं की लेकर आ रही बस मोहनसराय से गंगापुर रोड पर सामने से आ रही कार को पास देने के दौरान अनियंत्रित हो गई। इसके चलते वह सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पाकर पहुंची रोहनिया थाने की पुलिस ने बस का शीशा तोड़ कर घायलों को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


बस सवार मध्य प्रदेश के इंदौर के चौरल के लक्ष्मी नारायण चौहान, लोकेश पवार उम्र, नेहा व्यास व सुखवृष्टि और न्यू टाउन, कोलकाता के रणदीप ओझा को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पश्चिम बंगाल की पूजा चक्रवर्ती को आराजी लाइन सीएससी के डाॅक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवाहक ऑटो पलटा, 10 श्रद्धालु घायल
बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर जा रहे श्रद्धालुओं का मालवाहक ऑटो भोजूबीर मछली सट्टी के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। ऑटो सवार 18 श्रद्धालुओं में से 10 को हल्की चोट लगी। घायल श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार पुलिस ने दीनदयाल राजकीय अस्पताल में कराया। सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के चीका गांव निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मालवाहक ऑटो को कब्जे में ले लिया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह अयोध्या से आए थे। 

प्रयागराज जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
चौबेपुर के बहादुरपुर गांव के समीप चौबेपुर कट के पास प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे एक वाहन के पीछे टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोगों में पांच की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

बिहार के सीतामढ़ी जिले के मानपौर की आरती (45), पुनीता (40), उदय साह (55), रजनीश (45), चालक और गांव के दो अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो से प्रयागराज जा रहे थे। बहादुरगांव गांव के समीप चौबेपुर कट के पास स्कॉर्पियो आगे चल रही वाहन के पीछे टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed