{"_id":"57a79c954f1c1b392f2b8f4a","slug":"bus-and-bike-collision-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और बाइक में टक्कर, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और बाइक में टक्कर, चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 08 Aug 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन लागू होने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना बाजार में वाराणसी-भदोही मार्ग पर रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे रोडवेज की अनुबंधित बस और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर दिया। साथ ही, पांच लाख रुपये मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खत्म कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने परमपुर गांव के सामने जाम लगा दिया। यहां भी पुलिस को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
परमपुर निवसी रूपचंद राजभर (35) लोहता के फत्तेगंज के रहने वाले बहादुर यादव (32) को बाइक पर बैठाकर जंसा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियोें के अनुसार बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। कुरौना बाजार में मोड़ पर भदोही की ओर से आ रही बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद भी बस रूपचंद और बहादुर के पैर को कुचलते हुए आगे निकल गई। यह देख कर ग्रामीणों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया।
बस के रुकते ही यात्रियों के साथ चालक और परिचालक भाग निकले। इस दौरान हाथ से बस का शीशा तोड़ रहा महेंद्र भी घायल हो गया। चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि फोन करने के बावजूद दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इसलिए दोषी कर्मियों पर कार्रवाई हो। पुलिस ने करीब पांच बजे जाम खत्म कराया। इसके बाद कुछ लोगों ने परमपुर गांव के सामने सड़क पर पेड़ की डाल गिराकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के साथ कांग्रेस नेता प्रीतम शुक्ला ने लोगों को समझाकर शांत कराया।