फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bunkar

फ्लैट रेट बिजली की मांग को लेकर बुनकर करेंगे सामूहिक बंदी

Thu, 27 Aug 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
bunkar
फ्लैट रेट बिजली की मांग का लेकर बुनकर एक सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक बंदी करेंगे। यह निर्णय बुधवार को प्रदेश बुनकर सभा व वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। बुधवार को लोहता में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने की मांग की। जिलाध्यक्ष राकेश कांत राय, शैलेष सिंह, अकरम अंसारी, जिशान आलम, ज्वाला सिंह, रमजान अली ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के चलते ऐसे ही इस धंधे की कमर टूटी थी विद्युत बिल में भारी बढ़ोतरी ने इससे जुड़े लोगों को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। उत्तर प्रदेश के बुनकरों का दो राज्यों से कड़ी स्पर्धा है गुजरात और महाराष्ट्र। इन राज्यों में कच्चे माल की बहुत सी उत्पादन इकाइयों के साथ बहुत सारी सहूलियतें हैं। इन राज्यों में पावरलूम बुनकरों से 3.5 रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed