{"_id":"5f6e21db8978d03c362a3b1e","slug":"bullying-given-to-ssp-by-calling-him-cm-secretary-arrested-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सीएम आफिस का सचिव बता कर एसएसपी को दिया धौंस, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सीएम आफिस का सचिव बता कर एसएसपी को दिया धौंस, गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2020 12:46 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी बृजेश मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को मुख्यमंत्री आफिस में तैनात सचिव मोतीलाल सिंह बताकर एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को फोन कर धौंस देना एक जालसाज को महंगा पड़ गया। शुक्रवार को एसएसपी के निर्देश पर बिहार के सीवान के मूल निवासी और हुकुलगंज क्षेत्र में रहने वाले बृजेश मौर्य को पांडेयपुर चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी बृजेश मौर्य के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के अलग-अलग मंत्रियों का खुद को सचिव बताकर जिलों में तैनात अफसरों को फोन करता था। इसी क्रम में उसने एसएसपी को भी फोन कर धौंस देते हुए एक काम कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
एसएसपी को बृजेश की बातों पर शक हुआ। इस पर उन्होंने सर्विलांस की मदद से बृजेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय को उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। शुक्रवार की देर रात पांडेयपुर चौकी इंचार्ज ने बृजेश को हुकुलगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बृजेश के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन