फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullets fired in Varanasi 25 thousand bounty arrested encounter pistol cartridges recovered

वाराणसी में तड़तड़ाई गोलियां : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

Sat, 18 Jan 2025 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 08:55 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस बदमाश विनय के और आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bullets fired in Varanasi 25 thousand bounty arrested encounter pistol cartridges recovered
इसी बाइक से भाग रहा था बदमाश विनय यादव।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के लाैटूवीर पुलिया के पास ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी विनय यादव को गिरफ्तार किया है। उसके दाहितने परै में गोली लगी है। विनय के पास से पुलिस को 12 बार का एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन




एडीसीपी काशी जोन सर्वणन टी. के अनुसार, इसके पहले बदमाश को रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई ने बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होकर वह जमीन पर गिर गया। पास जाकर देखा गया तो उसकी पहचान विनय यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लंका पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लाैटूवीर इलाके में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक आते दिखाई पड़ा। पुलिस को देख युवक मोटरसाइकिल से कूद सर्विस लेन की तरफ भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो खुद को घिरा देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। बदमाश को इलाज के लिए बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेज गया। बदमाश की पहचान मिश्रपुर करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) के रहने वाले विनय यादव के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंचे एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में लंका में गोकशी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गायब चल रहा था। देवरिया, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर सहित वाराणसी में कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं। ये मामले हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, गैंगेस्टर सहित गोकसी से जुड़ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed