फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer will run on Sarv Seva Sangh Bhawan today Protest starts at the gate, Medha Patkar can reach

सर्व सेवा संघ भवन पर आज चलेगा बुलडोजर: गेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू, अजय राय समेत कई नेता पहुंचे

Fri, 30 Jun 2023 02:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 30 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ को रेलवे जिला प्रशासन के तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को चांदी विचारकों के साथ कई राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। विरोध कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। हाथ में बैनर पोस्टर लेकर विरोध कर रहे लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी समेत जिला प्रशासन, कमिश्नर और डीएम के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Bulldozer will run on Sarv Seva Sangh Bhawan today Protest starts at the gate, Medha Patkar can reach
सर्व सेवा संघ में धरना देते कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय व पूर्वमंत्री सुरेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जिला प्रशासन शुक्रवार यानि आज सर्व सेवा संघ भवन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। कांग्रेस इस मामले को लेकर मुखर है। तो वहीं देश भर के बुद्धिजीवी, गांधीवादी और विचारक इस आदेश के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। 

विज्ञापन

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ को रेलवे जिला प्रशासन के तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को चांदी विचारकों के साथ कई राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। विरोध कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। हाथ में बैनर पोस्टर लेकर विरोध कर रहे लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी समेत जिला प्रशासन, कमिश्नर और डीएम के खिलाफ नारेबाजी की। सर्व सेवा संघ के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सर्व सेवा संघ की जमीन को सत्ता के इशारे पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले एक माह से सर्व सेवा संघ के लोग प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध प्रदर्शन कर रहे  है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में काशी विश्वनाथ धाम में चलेगा अस्थायी अस्पताल, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर और एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन पर 30 जून को प्रशासन बुलडोजर चलवायेगा। जिसको लेकर तमाम बुद्धिजीवी, गांधीवादी और विचारक इस आदेश के खिलाफ एकजुट होकर सर्व सेवा संघ के गेट बंद पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। समिति के के लोगों का कहना है कि सर्व सेवा संघ तोड़ने के फैसले पर प्रशासन को दुबारा सोचना चाहिए। इस धरोहर को बचाने के लिए महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं से भी अपील की है। रेलवे की ओर से 13 एकड़ में बने सर्व सेवा संघ को जमींदोज करने की तैयारी है। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर सूचित कर दिया था। जिसके बाद से सर्व सेवा संघ से सर्व सेवा संघ से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे। सर्व सेवा संघ की जमीन के मालिकाना हक पर चल रहा विवाद जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की कोर्ट में चल रहा था। जहां सुनवाई के दौरान रेलवे के हक में फैसला दिया गया। उन्होंने सर्व सेवा संघ का निर्माण अवैध करार देते हुए जमीन को उत्तर रेलवे की संपत्ति माना है। सर्व सेवा संघ भवन को ध्वस्त करने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने 30 जून 2023 की तिथि नियत कर दी गई है।
 

Bulldozer will run on Sarv Seva Sangh Bhawan today Protest starts at the gate, Medha Patkar can reach
सर्व सेवा संघ भवन - फोटो : अमर उजाला

विरोध प्रदर्शन में पहुंचे अजय राय समेत कई नेता

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के ध्वस्तीकरण को लेकर विरोध का स्वर तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय राय समेत कई नेता शुक्रवार को सर्व सेवा संघ पहुंचे। हालांकि हाईकोर्ट में इसको लेकर एक याचिका भी दायर की गई है। जिसपर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। सर्व सेवा संघ में भारी फोर्स के साथ भवन का ध्वस्तीकरण कर पूरे जमीन को खाली कराया जाएगा। इस जमीन पर कार्रवाई के लिए रेलवे द्वारा नोटिस जारी की जा चुकी है। इस मामले में महात्मा गांधी की विरासत को बचाने के लिए वहां रहने वाले गांधीवादी नेताओं ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन अपनी बात पर अडिग है। उधर, प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि भाजपाई प्रशासन द्वारा इसे अवैध बताकर कार्यवाही शुरू करना महात्मा गांधी के विचारों और उनकी विरासत पर एक और हमला करने की कोशिश है। 

सर्व सेवा संघ की जमीन को बचाने के लिए देश भर से गांधीवादी विचारक व बुद्धिजीवी वाराणसी पहुंचने लगे हैं। भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और प्रो. आनंद कुमार भी वाराणसी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा डॉ सुनीलम, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, रघु ठाकुर, अमरनाथ, महादेव, बिहार से विनोद रंजन, पंकज, विजय, मनोहर मानव, सत्येंद्र सिंह, जेपी सिंह और अनोखेलाल सहित 50 से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। इसके अलावा लोकतंत्र सेनानी विजय नारायण, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, राधेश्याम सिंह, सतनाम सिंह, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, संजीव सिंह, विनय राय मुन्ना, गांधी स्मारक निधि के लाल बहादुर राय, राबर्ट्सगंज से पूर्व चेयरमैन समाजवादी अजय शेखर भी पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed