फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer will run in Dalmandi, survey started administrative efforts continue road width found less

Varanasi : दालमंडी में चलेगा बुलडोजर, शुरू हुआ सर्वे, प्रशासनिक प्रयास जारी, सड़क की चौड़ाई कम मिली

Wed, 18 Dec 2024 12:16 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 12:16 AM IST
सार

चौक से दालमंडी की संकरी गलियों को आसान बनाने के लिए सर्वे की शुरूआत हो चुकी है। प्रशासनिक टीम ने सड़क की चौड़ाई मापी और कुछ जगह छह मीटर कम चौड़ी मिली। बताते चलें कि अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटाने की तैयारी है इसके साथ ही डेढ़ किलोमीटर सड़क बनने से आवागमन आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
Bulldozer will run in Dalmandi, survey started administrative efforts continue road width found less
दालमंडी गली में प्रशासनिक टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौक से दालमंडी के बीच डेढ़ किलोमीटर सड़क की चौड़ाई के लिए मंगलवार से सर्वे शुरू हो गया। पहले दिन कुछ जगहों पर चौड़ाई छह फीट तक कम मिली है। इन पर दुकानदारों का कब्जा है। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इसके लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कब्जेदार दहशतजदा हैं।

विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को नगर निगम और वीडीए की टीम दालमंडी पहुंची। टीम ने सड़क चौड़ीकरण का हवाला दिया और नापी शुरू कर दी। 1291 फसरी के रिकॉर्ड के अनुसार दालमंडी से चौक के बीच सड़क चौड़ी की जानी है। इस क्षेत्र में कई अवैध निर्माण हैं।
विज्ञापन


अवैध कब्जेदार हैं। इन सबके अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। तमाम लोग ऐसे मिले, जिन्होंने मकान और दुकान की सीढि़यां सड़क तक बना ली है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सड़क चौड़ी हुई तो नई सड़क से चौक जाना आसान हो जाएगा। जाम की समस्या नहीं रहेगी। दालमंडी में नगर निगम की भी कई दुकानें हैं। इनका किराया नगर निगम लेता है। सरकारी जमीन भी है, जिन्हें कब्जा मुक्त कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed