फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bull injures 12 people in 15 days

Varanasi News: सांड़ ने 15 दिनों में 12 को किया घायल

Mon, 02 Mar 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bull injures 12 people in 15 days
सांड के हमले से घायल दिनेश यादव निवासी कटबनिया बाड़ा ।संवाद
इंदारा। कोपागंज विकास खंड के विभिन्न गांवों में छ्ट्टा पशु के हमले से लोग परेशान हैं। इनके हमले से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

बाड़ा गांव में पिछले 15 दिनों से एक सांड़ 12 लोगाें को घायल कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों पर खुलेआम घूम रहे ये पशु अब आम लोगों और किसानों के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। सुबह और शाम के समय सड़कों पर इनका जमावड़ा रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बाड़ा गांव में पिछले 15 दिनों से एक सांड़ पिछले 15 दिनों में 12 लोगों को घायल कर चुका है। कटबनिया निवासी दिनेश यादव ने बताया कि रविवार को वह रास्ते से घर जा रहे थे। तभी सांड़ ने हमला कर दिया, उनका दाहिना हाथ टूट गया। वहीं, गांव के विजय यादव, मेवा, संतोष यादव पर भी हमला कर चुका है। कई को अस्पताल में उपचार कराना पड़ा, जबकि कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं। सिर्फ आमजन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसान भी छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। खेतों में घुसकर ये छुट्टा पशु गेहूं, सरसों, मटर और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत पर रातों-रात पानी फिर जाता है। सभी ने संंबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed