फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Attachment warrant issued big defaulters nagar nigam Varanasi action Salary of revenue inspectors stopped

UP News : बड़े बकायेदारों को जारी होगा कुर्की वारंट, नगर निगम एक्शन मूड में; 6 राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोका

Sat, 30 Nov 2024 01:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2024 01:26 AM IST
सार

Varanasi News : हाउस टैक्स की समीक्षा के दाैरान नगर आयुक्त ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्हें अब कुर्की की नोटिस दी जाएगी। बैठक में गृहकर वसूली न करने एवं भवन स्वामियों को बिल वितरण न करने के आरोप में आदमपुर जोन के सभी छह कर निरीक्षकों का वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Attachment warrant issued big defaulters nagar nigam Varanasi action Salary of revenue inspectors stopped
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गृहकर वसूली की समीक्षा की। एक राजस्व निरीक्षक और एक कर निरीक्षक की वसूली खराब मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही आदमपुर जोन के सभी 6 राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोका। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगा कर गृहकर वसूली की जाय। बड़े बकायेदारों के भवनों को कुर्की वारंट जारी किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक, सुभाष तिवारी, कर निरीक्षक की वसूली एवं बिल वितरण की प्रगति अत्यन्त खराब मिलने और वसूली की कोई प्लानिंग न होने के कारण इनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके अलावा मानक के अनुरूप गृहकर वसूली न करने एवं भवन स्वामियों को बिल वितरण न करने के आरोप में आदमपुर जोन के सभी 6 कर निरीक्षकों का वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में सभी भवन स्वामियों को बिल वितरण करा दें। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन गृहकर वसूली एवं बिल वितरण की समीक्षा करें। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन एक-एक जोन पर जाकर गृहकर वसूली की समीक्षा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोन पर जलकर और सीवरकर की वसूली करें
बैठक में नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया कि नगर निगम में निर्धारित जोन के आधार पर जलकर सीवर कर की वसूली की जाए। इसी आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय। 

साथ ही जलकल विभाग के सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर उपस्थित होकर कर वसूली का कार्य करेगें। महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया कि ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से ही पानी एवं सीवर कनेक्शन प्रदान किया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बोले अधिकारी
कूड़ा निस्तारण केंद्र के संचालन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे किसी एजेंसी को दिया जाएगा। वर्तमान में एनटीपीसी की मदद से नगर निगम इसका संचालन कर रही है। - डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

निजी कंपनी करेगी करसड़ा कूड़ा प्लांट का संचालन
करसड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र का संचालन एनटीपीसी के बजाय निजी हाथों में जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक इस प्लांट का संचालन एनटीपीसी कर रही थी। इसे नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके नियमित संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। 

शहर में प्रतिदिन 800 से 1000 टन साॅलिड वेस्ट निकलता है, जबकि सिर्फ दो साॅलिड वेस्ट प्लांट की क्षमता करीब 1200 मीट्रिक टन कूड़े की है। इसमें करसड़ा स्थित वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट की क्षमता 600 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की है। इसके अलावा रमना स्थित वेस्ट टू-चारकोल प्लांट की क्षमता प्रतिदिन करीब 600 टन साॅलिड वेस्ट से 300 टन कोयला बनाने की है। 

यहां वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी है। 16 एकड़ में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बने वेस्ट टू-चारकोल प्लांट में तीन यूनिट लगाई गई है। इसमें एक यूनिट स्टैंडबाई है, जिसे किसी यूनिट के खराब होने पर चलाया जाएगा। तीनों प्लांट की क्षमता प्रतिदिन करीब 600 टन साॅलिड वेस्ट से 450 टन कोयला उत्पादन की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed