{"_id":"5d4c035b8ebc3e6cea1777d9","slug":"buhar-givernor-fagu-chauhan-statement-on-revoke-artical-370-said-on-modi-can-do-it-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के राज्यपाल बोले- सिर्फ पीएम मोदी हटा सकते थे अनुच्छेद 370, क्योंकि उनके पास 56 इंच का सीना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के राज्यपाल बोले- सिर्फ पीएम मोदी हटा सकते थे अनुच्छेद 370, क्योंकि उनके पास 56 इंच का सीना है
Thu, 08 Aug 2019 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Aug 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
दर्शन करने के बाद बिहार के राज्यपाल फागु चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के राज्यपाल फागु चौहान इस समय वाराणसी में आए हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। वहीं राज्यपाल ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद- 370 हटाने को लेकर भी बयान दिया था।
विज्ञापन
राज्यपाल फागु चौहान ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात की। यहां उन्होंने बताया कि मेरे दर्शन करने का मुख्य उद्देश्य देश में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए था। वहीं कश्मीर के मौजूदा हालात पर हुए सवाल पर राज्यपाल ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
फागु चौहान ने कहा कि जो काम कोई नहीं कर पाया उसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिखाया है। कश्मीर से अनुच्छेद- 370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने यह साबित कर दिया कि जिसके पास 56 इंच का सीना है, वही यह काम कर सकता है।
विज्ञापन