फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddhi shuddhi yagya in up college Student leaders said we will boycott examinations If demands not fulfilled

यूपी कॉलेज में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ: छात्र नेताओं ने कहा- मांगे नहीं मानी गईं तो करेंगे परीक्षाओं का बहिष्कार

Wed, 28 Sep 2022 07:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Sep 2022 07:37 PM IST
सार

वाराणसी के यूपी कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र तीन दिन से धरना दे रहे हैं। बुधवार को छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। 

विज्ञापन
Buddhi shuddhi yagya in up college Student leaders said we will boycott examinations If demands not fulfilled
यूपी कॉलेज में छात्र नेताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी) में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। छात्रावास आवंटन, स्मार्ट क्लास समेत विभिन्न मांगों के लिए छात्र आंदोलनरत हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो परीक्षाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


बुधवार को यूपी कॉलेज में प्रशासनिक भवन के सामने छात्र नेताओं ने विरोध जताया। छात्र नेता शिवम सिंह बाबू ने कहा कि तीन दिन से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन से कोई बात करने नहीं आया। प्राचार्य का कहना है कि ‘मैं सिर्फ कुर्सी पर बैठा हूं मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है’। प्रबंध समिति के सचिव को चिट्ठी लिख रहा हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं में रोष है। महाविद्यालय में परीक्षाएं हो रही हैं। छात्रहित और अनुशासन को ध्यान में रख पदाधिकारी आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय, विकास ठाकुर, वीरेंद्र रघुवंशी, समीर सिंह ,विशाल अभिषेक सैनी, अभिषेक, अमरेंद्र प्रताप सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्र नेताओं के हंगामे के बाद ठप हुई  काउंसिलिंग 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। छात्र नेताओं के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया स्थगित तो कर दी है, लेकि न अब नई तिथि का एलान करने से पहले हर पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। 

विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग के पहले ही दिन छा त्रनेताओं ने प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद बीएससी काउंसिलिंग में डाटा लीक होने का आरोप लगाकर उसे स्थगित करने का दबाव बनाया। मंगलवार को दिन भर विश्वविद्यालय में स्नातक की काउंसिलिंग की नई तिथि को लेकर मंथन चलता रहा। 

कुलपति ने व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ बातचीत भी की, लेकिन देर शाम तक कोई फैसला नहीं हो सका। कुलपति प्रो. एके त्यागी का कहना है कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए इस बार पहले से चल रही व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिस तरह से छात्रनेता हंगामा कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed