फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddha Purnima Tathagat preaching site illuminated by lamps in Sarnath varanasi

Buddha Purnima: दीपों की स्वर्णिम आभा से जगमग हुई तथागत की उपदेश स्थली, सारनाथ में गूंजा बुद्धं शरणं गच्छामि

Sat, 06 May 2023 12:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 May 2023 12:02 AM IST
सार

महात्मा बुद्ध की 2667वीं जयंती पर शुक्रवार सुबह वाराणसी के सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा के अनुष्ठान शुरू हुए। शाम को पूरा मंदिर प्रांगण 2667 दीपों की रोशनी से जगमगाने लगा। 

विज्ञापन
Buddha Purnima Tathagat preaching site illuminated by lamps in Sarnath varanasi
सारनाथ मूलगंध कुटी विहार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दीप जलाती युवतियां । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत की प्रथम उपदेश स्थली शुक्रवार को दीपों की रोशनी से नहा उठी। बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की पूजा की , फिर उनके अस्थि कलश के दर्शन करके विश्व कल्याण की कामना की। महात्मा बुद्ध की 2667वीं जयंती पर शुक्रवार की सुबह मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा के अनुष्ठान शुरू हुए।

विज्ञापन


भगवान बुद्ध के धम्म चक्र प्रवर्तनी मुद्रा के समीप विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद धमेख स्तूप के सामने बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति व कल्याण की कामना से प्रार्थना की। भिक्षु सुमितानंद के नेतृत्व में धम्म चक्र प्रवर्तन सूत्र का पाठ आरंभ हुआ। इसके बाद बौद्ध मंदिर में महात्मा बुद्ध के अस्थि अवशेष आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखे गए।
विज्ञापन


सुबह से भगवान बुद्ध के अस्थि कलश के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शाम को पूरा मंदिर प्रांगण 2667 दीपों की रोशनी से जगमगाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Buddha Purnima Tathagat preaching site illuminated by lamps in Sarnath varanasi
मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वहीं शक्तिपीठ आश्रम स्थित धम्म शिक्षण केंद्र में बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर सूत्र पाठ किया। शाम को बौद्ध मठों में भी दीप जलाए गए। इसी तरह सारनाथ स्थित कंबोडियन मंदिर, थाई मंदिर, बर्मा मंदिर, जापानी मंदिर में भी बुद्ध पूर्णिमा के आयोजन हुए।

लाइट एंड साउंड शो दर्शकों के लिए रहा फ्री

Buddha Purnima Tathagat preaching site illuminated by lamps in Sarnath varanasi
सारनाथ - फोटो : अमर उजाला

भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दर्शकों व पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा निशुल्क रहा। पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप पर चलने वाली लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए आज 150 दर्शक निशुल्क लाइट एंड साउंड शो का लुफ्त उठाया। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धम्म चक्र विहार इंटर कॉलेज से शुक्रवार को छात्र व छात्राओं की रैली निकाली गई। जिसमें अहिंसा, जीवो पर दया आदि का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed