फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddha on the circuit will boost tourism

बुद्ध सर्किट पर पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

Mon, 04 May 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 04 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Buddha on the circuit will boost tourism
बाबतपुर का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जून के अंत तक इलेक्ट्रानिक वीजा ऑन अराइवल (ई-वीजा) सुविधा से लैस होगा। इसे ई-टूरिस्ट वीजा नाम दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से पिछले दिनों इसकी मंजूरी मिल चुकी है। बनारस के अलावा अहमदाबाद का सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा होगी। इन दोनों ही शहरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गहरा रिश्ता है। मोदी संसद में बनारस का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अहमदाबाद वहां की राजधानी है। ऐसे में दोनों एयरपोर्ट की सुविधाओं में विस्तार को मोदी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वीजा ऑन अराइवल की सुविधा को बेहतर बनाए जाने से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। खासकर बुद्ध सर्किट पर आने वाले विदेशी सैलानियों को ई-टूरिस्ट वीजा हासिल करने में आसानी होगी। बाबतपुर बुद्ध सर्किट का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा है। यहां से नेपाल और थाईलैंड के लिए सीधी उड़ान की सुविधा है। बुद्ध सर्किट के तहत पश्चिमी देशों के ज्यादातर सैलानी वाराणसी (सारनाथ), श्रावस्ती व कुशीनगर (गोरखपुर), बोध गया (बिहार), लुंबिनी (नेपाल) और थाईलैंड की यात्रा करते हैं। एयर कनेक्टिविटी तो बेहतर है मगर वीजा ऑन अराइवल न होने से दिक्कत आती थी। वीजा नियमों में बदलाव से पर्यटन कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed