फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BTC student hangs himself after failing exams and facing heartbreak in varanasi

UP: परीक्षा में असफल और प्रेम में नाकाम बीटीसी छात्र ने दी जान, बेटे की लाश देख मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 06 Aug 2026 01:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 01:27 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मां सुबह दरवाजा खुलवाने पहुंची तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
BTC student hangs himself after failing exams and facing heartbreak in varanasi
दीपक तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के अशोक पुरम कॉलोनी में बुधवार को बीटीसी छात्र दीपक तिवारी (35) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, वह बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में असफल होने और प्रेम संबंध टूटने के कारण तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सुल्तानपुर के रीखपुर निवासी दीपक तिवारी अपने परिवार के साथ अशोक पुरम स्थित दो मंजिला मकान में रहता था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब उसकी मां मिर्जा तिवारी उसे जगाने गईं, तो दरवाजा नहीं खुला। परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो दीपक का शव रोशनदान से गमछे के सहारे लटका मिला। शव देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे से दीपक के दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos

दीपक ने दी थी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक बीटीसी का छात्र था और उसने हाल ही में बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा दी थी। वह पांच अंक कम आने के कारण परीक्षा पास नहीं कर सका था। परिजनों के अनुसार, वह एक युवती से प्रेम करता था, जिसने उसी परीक्षा में सफलता हासिल की थी। युवती का चयन शिक्षक के पद पर हो गया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने दीपक के साथ शादी तय होने के बावजूद उसकी शादी कहीं और तय कर दी। परीक्षा में असफलता और रिश्ता टूटने के दोहरे झटके से दीपक गहरे तनाव में था। परिजनों का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

दीपक के पिता अशोक तिवारी रेलवे में टीटीई के पद से एक वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा भाई शिवम तिवारी है। घटना के बाद मां मिर्जा तिवारी, पिता अशोक तिवारी और भाई शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed