फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BTC student beaten by two Police Constable in Sonbhadra

बाजार में खरीदारी करने जा रहे हैं, तो सर्तक रहिए कभी भी पुलिसवाले कर सकते हैं पिटाई

Mon, 02 Mar 2020 10:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Mar 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
BTC student beaten by two Police Constable  in Sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में रविवार को पुलिस की मनमानी की ऐसी हकीकत सामने आई, जो कि बयां करने के लिए काफी है कि आखिर आम जनता को पुलिस प्रशासन पर एतबार क्यों नहीं है, क्यों लोगों का पुलिस तंत्र पर आज भी वो भरोसा नहीं कायम हो पाया है जिसका दायित्व हर हाल में निभाना किसी भी पुलिस वाले के लिए सबसे जरूरी होता है। राबर्ट्सगंज के विकास नगर निवासी विशाल सिंह को स्थानीय पुलिस के दो सिपाहियों ने सिर्फ इस बात पर बुरी तरह से पीट दिया, क्योंकि वह बाजार में खरीदारी कर रहा था।

विज्ञापन

 

दरअसल, विशाल सिंह ने राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को इसकी तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। छात्र का कहना है कि वह बीटीसी का छात्र है। आरोप है कि रविवार की रात नौ बजे राबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर चौक के पास वह शादी से संबंधित सामान की खरीदारी कर रहा था।

विज्ञापन

 

तभी आरोप है कि शराब के नशे में धुत दो सिपाही पहुंचे और हेकड़ी दिखाते हुए उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जीप में बैठाकर चौकी राबर्ट्सगंज लाए और वहां भी मारा-पीटा। जब चौकी के दरोगा पहुंचे, तब उसको छोड़ा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि सीओ राजकुमार तिवारी से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed