फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP leader murder accused ajay mardah get bail

बसपा नेता के हत्यारोपी को मिली जमानत, भाजपा विधायक ने किया था गिरफ्तारी का विरोध

Tue, 12 Dec 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 12 Dec 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
BSP leader murder accused ajay mardah get bail
भाजपा विधायक ने किया था कार्रवाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी बृजेश सिंह के करीबी रहे बसपा नेता रामबिहारी चौबे की हत्या का आरोपी अजय सिंह मरदह सोमवार को जमानत पर जेल से बाहर आ गया। अजय मरदह को भाजपा विधायक सुशील सिंह का करीबी बताया जाता है। अजय मरदह की गिरफ्तारी के दौरान विधायक सुशील सिंह ने उसके फ्लैट पर पहुंचकर गिरफ्तारी का विरोध जताया था।
विज्ञापन


वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत श्रीकंठपुर निवासी रामबिहारी चौबे की हत्या चार दिसंबर 2015 को उनके घर में घुसे बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर की थी। मामले को लेकर एसटीएफ के सहयोग से बीते छह अप्रैल को पुलिस ने अजय सिंह मरदह, सनी सिंह और नागेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पढ़ेंः 'विधायक सुशील सिंह के इशारे पर हुई थी मेरे पिता की हत्या'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई की जानकारी पाकर विधायक सुशील सिंह लालपुर स्थित अजय मरदह के फ्लैट पर पहुंचे थे और गिरफ्तारी का विरोध किए थे। मगर, तत्कालीन चौबेपुर थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने विधायक सुशील सिंह की दलीलों को दरकिनार कर दिया था।उधर, जिला जेल से जमानत पर बाहर आया अजय मरदह चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed