फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BSNL News:BSNL will launch mobile sets in the market

BSNL: बाजार में मोबाइल सेट उतारेगा बीएसएनएल, नए उपकरणों की रिंग हो रही है तैयार; ऐसे होगी खरीदारी

Sun, 09 Jun 2024 04:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2024 04:59 AM IST
सार

Varanasi News: बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, काशी में नए सुपर एज राउटर की स्थापना के बाद फाइबर के इंटरनेट कनेक्शन की गति और बेहतर हो गई है। जिले में डीएनएस सर्वर की स्थापना का कार्य चल रहा है। इसके बाद सेवाएं और बेहतर होंगी। वाराणसी में नए उपकरणों की रिंग तैयार हो रही है, जिससे बेहतर फाइबर इंटरनेट व 4जी सेवाओं के लिए बैक बोन तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
BSNL News:BSNL will launch mobile sets in the market
बीएसएनएल कर रहा तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब नेटवर्क ही नहीं बल्कि मोबाइल निर्माण में भी भारत संचार निगम लिमिटेड ने कदम बढ़ा दिया है। बहुत जल्द बाजार में बीएसएनएल के मोबाइल भी आ जाएंगे। मोबाइल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त माह तक ग्राहकों के हाथ में बीएसएनएल का मोबाइल होगा।

विज्ञापन


बीएसएनएल के अधिकृत रिटेलर से मोबाइल खरीद सकेंगे। बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार यह मोबाइल सेट नामी कंपनियों से कम नहीं होगा। फीचर और सुविधाएं बेहतर होंगी। दिनों दिन अपने नेटवर्क में सुधार ला रहे बीएसएनएल ने काशी में 4-जी लांच कर दिया है। सिम कार्ड को भी अपग्रेड किया जा रहा है, जैसे ही पूरा जनपद जुलाई माह तक 4-जी नेटवर्क से लैस हो जाएगा, उसके बाद ही मोबाइल को बाजार में उतारने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह तक मोबाइल बाजार में उतार दिया जाएगा। शुरुआती चरण में बीएसएनएल के रिटेलर के यहां से मोबाइल खरीद सकते हैं। शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये होगी। सभी मोबाइल में 4जी सिमकार्ड की सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दो माह बाद बीएसएनएल मोबाइल को बाजार में उतारने संबंधी तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed